सफ ाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह- जगह लगे गंदगी के ढ़ेर

 

 सफ ाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते  पलवल शहर में जगह- जगह लगे गंदगी के ढ़ेरों के  कारण उनमें से उठ रही बदबू के कारण नागरिकों को जीना दूभर हो गया है। उल्लेखनीय है कि पूरे हरियाणा के सफ ाई कर्मचारियों के द्वारा 6 अगस्त से हड़ताल कर रखी है। इस हड़ताल मेंपलल के सफ ाई कर्मचारी भी शामिल हें। जिसके कारण पलवल के मीनार गेट चौक पर गंदगी के ढऱे लगे हुए हैं। इस गंदगी के ढेर में आसपास के दुकानदारों के द्वारा भी अपना कूढ़ा वहीं पर ड़ाला जा रहा है। जिस कारण से इसमें उठने बाली बदबू तथा इसमें पनपने वाले मच्छरों के कारण नागरिकों में बिमारियां फ ैलने का भय बना हुआ है। पलवल में किठवाड़ी रोड़,सोहना रोड़, आगरा चौक के समीप, कैंप, कॉलोनी आदी स्थानों  पर गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। इन ढ़ेरों के पास रहने वाले दुकानदारों व मकान में रहने वाले नागरिकों के अलावा यहां पर से निकलने वाले नागरिकों को इनके पास से निकलने पर इनमें से उठने बाली बदबू के कारण अपने नाक पर कपड़ा रख कर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इन गंदगी के ढ़ेरों में से उठने बाली बदबू तथा इनमें पनपने वाले मच्छरों के कारण बिमरियां फ ैलने का भय बना हुआ है। नागरिकों राजेश्वर गर्ग, संदीप गोयल, श्याम सुन्दरी तायल, ओमवीर रावत का कहना है कि पलवल में गंदगी के कारण नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। नागरिकों का कहना है कि नेताओं के द्वारा भी केवल फ ोटो खिंचवाने के लिए अपने हाथों में झाडू ले कर अपने कार्य को समाप्त कर लिया जाता है। नागरिकों का कहना है कि अगर नगरपरिषद पलवल के सभी पार्षद अपने- अपने वार्डों में ईमानदारी से सफ ाई अभियान चला कर इसमें सहयोग करें तो पलवल को स्वच्छ बनाया जा सकता है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्व्च्छता अभियान को भी कामयाब किया जा सकता है।

Check Also

सरकार और जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति कृतसंकल्प : नगराधीश

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *