
पलवल के एसपी नीतीश अग्रवाल के स्थान पर मेद्या भूषण को नया एसपी पलवल नियुक्त किया गया है। नीतीश अग्रवाल को पलवल के नए एसपी के रूप में 14 अप्रैल 2026 को ही नियुक्त किया गया था। अब इतनी जल्दी उनके तबादले को ले कर तरह- तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी पीडि़तों के साथ सीधे उनकी शिकायत सुनने तथा किसी भी राजनैतिक दबाव के नहीं मानने के कारण ही उनके तबादले के रूप में जोड़ कर देखा जा रहा है। नीतीश अग्रवाल की न्याय प्रदान करने की कार्यशैली तथा नेताओं के दबाव में नहीं आने के कारण ही इतनी जल्दी उनके तबादले को कराने का मुख्य कारण माना जा रहा है। उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में ही आम नागरिकों के बीच अमिट छाप बना ली थी तथा नागरिकों से उनके सीधे संवाद करने के कारण ही वह नेताओं की निगाह में खटकने लगे थे। इसी कारण ही उनका इतनी जल्दी तबादले का मुख्य कारण माना जा रहा है।
BB News 24 www.bbnews24.live