हरियाणा शिक्षा निदेशालय के विभागीय निर्देशानुसार आयोजित कल्चरल फेस्ट 2026 के लिए जिला स्तरीय आयोजन में पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल की छात्राओं ने अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लघु नाटिका प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया । छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है ।जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन विभागीय दिशा -निर्देशों के अनुसार किया गया।प्रतियोगिता में पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल की 10 छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। छात्राओं ने अपने सशक्त अभिनय,भाव -भंगिमा और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति से निर्णायक मंडल एवं दर्शकों को प्रभावित किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर विद्यालय की टीम ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया विद्यालय तथा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया
लघु नाटिका की तैयारी एवं छात्रों को मंचीय प्रस्तुति के लिए तैयार करने में विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधि इंचार्ज बबीता देवी का विशेष योगदान रहा ।नाटिका में सोनिया, विशाखा, पिंकी ,माधवी, गिन्नी, प्रियंका ,मिथिलेश, प्रीति, योगिता एवं वंशिका सहित छात्रों ने विभिन्न भूमिकाओं का प्रभावशाली निर्वहन किया।
लघु नाटिका की तैयारी एवं छात्रों को मंचीय प्रस्तुति के लिए तैयार करने में विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधि इंचार्ज बबीता देवी का विशेष योगदान रहा ।नाटिका में सोनिया, विशाखा, पिंकी ,माधवी, गिन्नी, प्रियंका ,मिथिलेश, प्रीति, योगिता एवं वंशिका सहित छात्रों ने विभिन्न भूमिकाओं का प्रभावशाली निर्वहन किया।विद्यालय आने पर डॉक्टर पुनीत मक्कड़ ,हरिश्चंद्र, अनुराधा देवी ,नंदिता, आजाद सिंह ,सतपाल, सुभाष ,प्रवीण, जितेंद्र, अमित, दिगंबर ,दिनेश सैनी विद्यालय के शिक्षक गण ने छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाई दी।
BB News 24 www.bbnews24.live