विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय गिर्राजो देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

 

होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विधायक हरेंद्र सिंह के होडल स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी विधायक मनमोहन भड़ाना, विधायक डा. कृष्ण कुमार, धनेश अदलक्खा, देवेन्द्र अत्री, पवन खरखोदा, बलराम डांगी, पूर्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, व्यापार मंड़ल प्रधान श्याम सुन्दर मंगला, रघुवीर सिंह तेवतिया, जस्सी पेटवाड़, इन्दूराज नरवाल, देवेन्द्र हंस, पूर्व विधायक शारदा राठौड़, युवा भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचे और स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने विधायक हरेंद्र सिंह एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की। सभी ने दिवंगत गिर्राजो देवी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने भी विधायक हरेंद्र सिंह एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। सभी ने कहा कि स्वर्गीय गिर्राजो देवी का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

Check Also

विधानसभा में ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम का कांग्रेस पर हमला

 विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *