पलवल में दूसरे दिन भी जारी रही राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विभिन्न आयु वर्ग की बालिका खिलाडिय़ों ने उत्साह और जोश के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। 21 से 23 सितंबर तक आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 14, 16 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं।प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को खिलाडिय़ों ने खो-खो के मुकाबलों में अपनी गति, फुर्ती, रणनीति और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर खिलाडिय़ों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खिलाडिय़ों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाया। प्रशिक्षकों एवं टीम अधिकारियों ने भी खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता स्थल पर खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने खिलाडिय़ों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का समापन 23 सितंबर को होगा, जिसमें विभिन्न मुकाबलों के बाद विजेता खिलाडिय़ों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

Check Also

म्हारी सडक़ ऐप अपनाएं, अपनी सडक़ बेहतर बनाएं

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आसपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *