श्री राम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स केवल शिक्षा ही नहीं, नैतिक मूल्य भी सिखाता है : राजीव जेटली

श्री राम ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, पलवल में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘परिचय’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में प्रख्यात साहित्यकार, अभिनेता एवं कलाकार काजल सूरी और चार्ल्स थॉम्पसन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  राजीव जेटली ने अपने विडियो-संदेश में  श्री राम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्थान केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करता है। उन्होंने संस्थान द्वारा आधुनिक तकनीक, नवाचार और नए समाधानों को अपनाने की सोच की भी प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी पृष्ठभूमि की बजाय अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए कहा कि “आप कहाँ से आते हैं, यह मायने नहीं रखता, आपको कहाँ जाना है, यह मायने रखता है।” कार्यक्रम में उपस्थित काजल सूरी और चार्ल्स थॉम्पसन ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें साहित्य, रंगमंच और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के डायरेक्टर एस के गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि फ्रेशर्स पार्टी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि नए विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक चेतना विकसित करते हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक आयोजनों को भी विशेष महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें।एमसी मित्तल  ने कहा कि कॉलेज की प्रबंध समिति शिक्षा के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और बच्चो से ऊंचाइयां छूने की शुभ कामनाएं दी। संतोष गुप्ता ने कहा कि सभी छात्र आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता पर फोकस करेंफार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ ममता ने सभी अतिथियों का धन्यवाद् किया।इस अवसर पर श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कुमार, उप प्रधानाचार्य डॉ संजय मिश्रा, वाइस प्रिंसिपल एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मंगला सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष संजय यादव, डॉ. कैलाश, डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ राम नरेश यादव, डॉ. तृप्ति मंगला, इंदु शर्मा, डीन मैनेजमेंट डॉ साजिद अख्तर, रजिस्ट्रार अंकित कुमार, प्रियंका सोनी, सुदेश, वर्षा, वीरपाल, सुंदर सिंह, लक्ष्मण तथा महेंद्र सिंह सहित अन्य प्रोफेसर एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।

Check Also

जिला में चल रहे सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें अधिकारी : उपायुक्त

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला में चल रहे विभिन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *