होडल नागरिक अस्पताल में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का हुआ आयोजन

उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में मंगलवार को उपमंडल नागरिक अस्पताल होडल में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके नजदीक ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं, सहायता एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है। क्षेत्र के आस-पास के दिव्यांगजनों ने शिविर में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया।जिला प्रशासन की ओर से केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना में नवंबर और दिसंबर माह में जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष दिव्यांगता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नागरिक अस्पताल होडल में आयोजित शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य किया गया।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में न जाना पड़े। उन्हें उनके घर के नजदीक ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सम्मान पूर्वक और सुगमता से सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 10 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथीन, 17 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौली तथा 1 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुधौला में विशेष दिव्यांगता शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Check Also

मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं

 डीएसपी मुख्यालय पलवल  नरेंद्र सिंह खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *