यूपीआई के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी धरे

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में  साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने त्वरित तकनीकी अनुसंधान करते हुए रुद्रपुर, उत्तराखंड के चार शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।साइबर क्राइम थाना पलवल प्रभारी  संदीप कुमार से प्राप्त जानकारी अनुसार मिण्डकोला (थाना हथीन क्षेत्र) निवासी पीड़ित ब्रजलाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 जुलाई  को साइबर अपराधियों द्वारा उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से कुल 90,000 रुपये अवैध रूप से ट्रांसफर कर लिए गए। जिसमें से 50,000 रुपये मारुफ अली के खाते में और 40,000 रुपये मनिंदर सिंह के खाते में स्थानांतरित किए गए थे। इस संबंध में साइबर हेल्पलाईन 1930 व शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम पलवल में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच पीएसआई मोहित द्वारा अमल में लाई गई।जांच अधिकारी पीएसआई मोहित की टीम ने बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान संबंधित बैंक खातों की डिटेल प्राप्त की गई, जो आरोपियों के नाम पर पंजीकृत पाई गईं।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 2 नवंबर 2026 को रुद्रपुर (उत्तराखंड) में दबिश देकर मुख्य आरोपी मारुफ अली और मनिंदर सिंह को काबू किया। पूछताछ और खुलासे के आधार पर उनके दो अन्य सह-आरोपियों आलम खान और वासु मदक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस टीम ने मनिंदर सिंह पुत्र पूरन सिंह, निवासी खेमपुर, जिला उधम सिंह नगर, हाल निवासी अर्जुनपुर, रुद्रपुर, उत्तराखंड,मारुफ अली पुत्र जफर अली, निवासी गांधी कॉलोनी, रुद्रपुर, उत्तराखंड, आलम खान पुत्र अकरम खान, निवासी वार्ड नंबर 10, गांधी कॉलोनी, रुद्रपुर, उत्तराखंड व वासु मदक पुत्र नारायण मदक, निवासी आदर्श इंद्र बंगाली कॉलोनी, रुद्रपुर, उत्तराखंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।सभी चारों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं और मेडिकल परीक्षण के उपरांत माननीय अदालत में पेश कर ठगी गई राशि की बरामदगी तथा अन्य नेटवर्क की पड़ताल के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलवल ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक खाता, ओटीपी या यूपीआई संबंधी निजी विवरण साझा न करें। साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Check Also

मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं

 डीएसपी मुख्यालय पलवल  नरेंद्र सिंह खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *