होडल में 27 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा क्षमावाणी महापर्व

पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के पावन समापन के उपलक्ष्य में सकल दिगम्बर जैन समाज होडल द्वारा आगामी 27 सितम्बर (रविवार) को क्षमावाणी महापर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ताली मण्डी होडल स्थित श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला में आयोजित होगा।  कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जैन समाज प्रधान संदीप जैन ने बताया कि क्षमावाणी पर्व जैन धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो ‘सबसे क्षमा, सबको क्षमा’ और परस्पर सौहार्द का संदेश देता है। भजन संध्या में  जयपुर (राजस्थान) से प्रसिद्ध संगीतकार ‘मनोज कुमार एण्ड पार्टी’ द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें जैन समाज होडल, पलवल, कोसीकलां, पुनहाना के नर,नारी भाग लेंगे।  इस अवसर पर डॉ सन्मत कुमार जैन, पूर्व प्रधान डॉ राजेश जैन, उपप्रधान नितेश जैन, सचिव प्रथम जैन, कोषाध्यक्ष विनोद जैन ने संयुक्त रूप से सभी समाज बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Check Also

म्हारी सडक़ ऐप अपनाएं, अपनी सडक़ बेहतर बनाएं

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आसपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *