डंपर चालक से लूट की वारदात का चंद घंटों में पर्दाफाश

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने केएमपी रोड पर डंपर चालक से हुई लूट की वारदात को महज कुछ ही घंटों के भीतर सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार तथा लूटी गई राशि बरामद कर ली है।मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अरशद निवासी गांव रेवासन, जिला नूंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डंपर पर बतौर ड्राइवर तैनात है।  20/21 सितंबर  की रात करीब 11:00 से 12:00 बजे के बीच केएमपी रोड पर खेडा खलीलपुर के पास उसका डंपर खराब हो गया था। इसी दौरान सफेद रंग की वेगनआर कार में सवार होकर आए 5 युवकों ने उससे 500 रुपये छीन लिए और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना हथीन में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी: मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए स्टाफ पलवल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  21 सितंबर  को ही पांचों आरोपियों को केएमपी रोड मंडकोला से वारदात में प्रयुक्त सफेद वेगनआर कार  सहित काबू कर लिया।पुलिस ने मोहित पुत्र चरण सिंह, निवासी अल्लिका, थाना गदपुरी, जिला पलवल,मुसफ्फर पुत्र वली मोहम्मद, निवासी घासेडा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह,युसूफ पुत्र हारुण, निवासी घासेडा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह, मोहम्मद पुत्र साहबुद्दीन, निवासी घासेडा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह व आरिफ पुत्र संगीर, निवासी घासेडा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह को गिरफ्तार किया है।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही में कार के डैशबोर्ड से छीना गया 500 रुपये का नोट बरामद कर लिया गया है।  गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहित के खिलाफ इससे पूर्व वर्ष 2025 में थाना कैंप पलवल में जानलेवा हमले सहित संगीत धाराओं के तहत एक अन्य मामला भी दर्ज होना पाया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने कहा कि पलवल जिले में अपराध और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आमजन की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

Check Also

म्हारी सडक़ ऐप अपनाएं, अपनी सडक़ बेहतर बनाएं

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आसपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *