गांव भुलवाना में हिंदू राष्ट्र संघ एवं शहीद सम्मान सेवा समिति के तत्वावधान में गणपति बप्पा विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।गांव के बड़े मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरा गांव ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से भक्तिमय नजर आया। इस अवसर पर उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी आराधना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता मजबूत होती है। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि देशभर से विद्यार्थी दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने आते हैं और चुनाव परिणाम विद्यार्थियों की सोच को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। अंत में गणपति प्रतिमा को श्रद्धा और जयघोष के साथ विसर्जन के लिए विदा किया गया।
भुलवाना में धूमधाम से हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन, उत्कर्ष चौधरी ने की शिरकत

BB News 24 www.bbnews24.live