एचजीएम गुरुकुलम विद्यालय में चेयरमैन ज्ञान चंद सौरौत के मार्गदर्शन में बच्चों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक एवं मूल्य-आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोल एंड माइंड के संस्थापक एवं *भगवद गीता फॉर किड्स* के रचयिता दिनेश गुप्ता तथा बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर कीर्ति बिंदल ने बच्चों के साथ भगवद्गीता की शिक्षाओं और जीवन मूल्यों पर संवाद किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भगवद्गीता के माध्यम से अच्छे विचारों, संस्कारों, सही आचरण, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के महत्व को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवद्गीता की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन से जोड़ने के बारे में जाना।इस पहल का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ते हुए उन्हें अच्छे विचारों, सकारात्मक दृष्टिकोण और श्रेष्ठ आचरण के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा।
एचजीएम गुरुकुलम में बच्चों को मिली भगवद्गीता की जीवनोपयोगी सीख

BB News 24 www.bbnews24.live