हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होडल के अग्रसेन चौक से एक आरोपी को 3 किलो 28 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा बैग में छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे मौके से काबू कर लिया।यूनिट इंचार्ज इन्स्पेक्टर संग्राम सिंह ने बताया की उनकी टीम नशे की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली कि भीम सिंह पुत्र सुखबीर सिंह, निवासी गांव पहाड़ी, थाना बहीन, जिला पलवल, गांजा बेचने का काम करता है और इस समय अग्रसेन चौक पर बैग में गांजा लेकर घर जाने के लिए किसी साधन का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम तुरंत अग्रसेन चौक पहुंची। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर टीम ने वहाँ खड़े व्यक्ति की पहचान की गई। टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान भीम सिंह के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पीठ पर काले रंग का बैग लिए हुआ था। आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर उसमें एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैली अंदर गांजा बरामद हुआ। डिजिटल कांटे से वजन करने पर प्लास्टिक थैली सहित गांजे की कुल मात्रा 3 किलो 28 ग्राम पाई गई। पुलिस ने गांजे के साथ आरोपी का बैग भी मामले में बतौर साक्ष्य कब्जे में लिया है। इस संबंध में थाना होडल, जिला पलवल में एफआईआर दर्ज किया गया है।
BB News 24 www.bbnews24.live