सरपंच सिहौल द्वारा सर्वजातीय पंचायत द्वारा बनाए गए नियमों की सहमति बनाने के लिए सभा का आयोजन

जिला पलवल के बडे ग्राम मंडकोला में सर्वजातीय महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वजातीय समाज ने बढ-चढ कर भाग लिया था तथा पंचायत सफल भी रही थी। सभी ने एकमत यह निर्णय भी लिया था की सभी पंचायत इसको सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी पंचायतों में ग्राम के अनुसार इसका प्रचार करेंगे और इसे सफल बनाऐंगे जिससे आम जनमानस इसके बोझ तले नहीं दबगें।
उसी कडी का कारगर करने के लिए ग्राम पंचायत सिहौल द्वारा ग्राम संबंधी सर्वजातीय पंचायत का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य बिन्दु सगाई से लडकी की गोद भराई, लग्न, भात, घुडचढी, बारात आगवानी, बरीपुरी, बारोठी, कन्यादान, दान स्वरूप भेंट, मेल-मिलाप, लिलहारी छुछक, नशा खोरी, गौ तस्करी, विवाह सम्बंधी विवाद तथा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध जैसी चली आ रही परमपराओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर उनको पूर्ण रूप से ग्राम सिहौल के समक्ष अवतरित किया गया तथा लागू करने के लिए ग्राम में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच प्रतिनिधि एवं शिक्षाविद  विरेन्द्र गहलौत की  अध्यक्षता में मुख्य रूप से रतन मैनेजर, दलबीर गहलौत, प्रहलाद सरपंच, लखन सरपंच, कैप्टेन राजपाल डबास, कंवर सिंह ,सत्यपाल, डायरेक्टर टेकचंद, मनोज नंबरदार, ललित गहलौत, बीरेंदर पंडित, सुखवीर फ़ौज़ी, बिरेंदर एसडीओ, राजपाल मास्टर, बलजीत गहलौत, रामप्रसाद सरपंच, बीरपाल मेम्बर, भगीरथ पुजारी ,धनसिंह प्रजापत, ज्ञान सिंह चौहान, प्रेम सहरावत,मुकुट साद, सुखवीर मास्टर, बिरसिंह,सरूप सिंह  ने पंचायत को संबोधित करते हुए महापंचायत की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। समाजसेवी एवं युवा नेता बलजीत गहलौत ने छ सितम्बर को डागर पाल के दुआरा आयोजित महापंचायत के नियमों को पढ़कर सुनाया । सभी ग्राम वासियों ने नियमों की सराहना करते हुए पूर्णत सहमति दी । इस संबंध में सर्व जाती से आए हुए लोगों ने भी ग्राम में इन कुरूतियों के लिए एक मत से बंद करने तथा उनको अमल में लाने के लिए सहमति प्रदान की। ग्राम सिहौल एक घनी आबादी वाला गॉव है जिसमें तकरीबन हर जातीय समीकरण मिलता है।  विरेन्द्र गहलौत ने बताया कि ग्राम में कुनबा के अनुसार कमेटी बनाई जायेगी जो इस पर कुनबा के अनुसार कार्य कर इसे साकार करने का काम करेगी। यह सभी जातियों पर लागू होगा जिससे समाज में हर वर्ग में फायदा होगा। सरपंच प्रतिनिधि तथा सभी गणमान्य लोगों ने इसे सभी के सहयोग से लागू करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई।

Check Also

एचजीएम गुरुकुलम में बच्चों को मिली भगवद्गीता की जीवनोपयोगी सीख

एचजीएम गुरुकुलम विद्यालय में चेयरमैन  ज्ञान चंद सौरौत  के मार्गदर्शन में बच्चों के लिए एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *