राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के “रंगोली राष्ट्र” मॉड्यूल के तहत एक भव्य एवं आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश बघेल जी के कुशल मार्गदर्शन एवं विद्यालय नोडल अधिकारी प्रभुदयाल हंस (हिन्दी प्रवक्ता) के संयोजन में संपन्न हुआ। विभागीय दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए विद्यालय परिसर में पर्यावरण-अनुकूल रंगोली तैयार की गई, जिसमें प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह वर्जित रखते हुए केवल प्राकृतिक रंगों, फूलों, पत्तियों एवं अनाज का कलात्मक उपयोग किया गया। रंगोली के माध्यम से ‘विकसित भारत’ एवं राष्ट्रीय एकता का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया गया। रंगोली निर्माण की टीम इंचार्ज गणित प्रवक्ता घनश्याम एवं गणित शिक्षिका रीना रहीं, जिनकी देखरेख में छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। इस भव्य रंगोली को तैयार करने में विद्यालय की छात्रा चंचल, शिवा, राधिका, प्रज्ञा, यशिका, दीप्ति, कुमकुम, रीबू आदि ने अत्यंत उत्साहपूर्वक अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानाचार्य राकेश बघेल जी एवं नोडल अधिकारी प्रभुदयाल हंस ने छात्राओं द्वारा बनाई गई मनमोहक रंगोली की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा टीम प्रभारियों एवं सहयोगी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पर्यावरण-अनुकूल भव्य रंगोली का निर्माण

BB News 24 www.bbnews24.live