प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के अंतर्गत पलवल के सेक्टर-2 स्थित एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत-2047’ थीम पर आधारित भव्य जिला स्तरीय रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पलवल शुगर मिल की प्रबंध निदेशक व ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल की नोडल अधिकारी द्विजा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता व रंग-बिरंगे रंगों से सरकार की अंत्योदय उत्थान और जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित आकर्षक आकृतियों के माध्यम से विकसित-आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।पूर्व विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ एक पहल है जिसका उद्देश्य जनसेवा और राष्ट्र-निर्माण की भावना को बढ़ावा देना है, जिसमें नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार और विकास के लाभों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शामिल है। यह अभियान ‘सेवा भाव’ के सिद्धांत पर आधारित है, जो निस्वार्थ सेवा और सार्वजनिक कल्याण पर केंद्रित है। इसका लक्ष्य सरकार की विभिन्न पहलों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर अवसर प्रदान करना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। इस अवसर पर वीरपाल दीक्षित, सतीश बैंसला, आशा भारद्वाज, सतबीर पटेल, राजेन्द्र राणा, विद्यालय के चेयरमैन सुरेश भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय रंगोली में दिखी ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ की झलक

BB News 24 www.bbnews24.live