वोट चोरी के आरोपों के बीच सरकार नैतिकता के आधार पर विधानसभा भंग कर निष्पक्ष चुनाव कराए” : चौधरी उदयभान

अग्रवाल बगीची, होडल में हसनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  विनोद बैसला द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के अध्यक्ष चौ. नेत्रपाल अधाना ने की, जबकि हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश कुमार  ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के आदर्शों, सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और देशसेवा के मूल्यों को याद किया।इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार का बोलबाला है और आम जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि वर्तमान सरकार “वोट चोरी” के जरिए सत्ता में आई है। उन्होंने मांग की कि सरकार इन आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करे और यदि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जनता का विश्वास प्रभावित हुआ है तो नैतिकता के आधार पर विधानसभा भंग कराकर प्रदेश में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराए जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास सर्वोपरि है और कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता तथा मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
सम्मेलन में प्रिंस सोरोत, एससी जिला अध्यक्ष  शुगर सिंह,  सोनू चेयरमैन, इजहार युवा काँग्रेस होडल विधानसभा ,  सतीश सरपंच लिखी,  राजकुमार गुप्ता पूर्व सरपंच ,  प्रताप शर्मा पूर्व चेयरमैन , एडवोकेट बंसीलाल, राजेंद्र गुप्ता सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

हसनपुर में खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

  हसनपुर सरकारी एजेंसी पर खाद नहीं मिलने के कारण किसानों ने जमकर हंगामा किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *