पूर्व विधायक दीपक मंगला के पितृ शोक में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के दिग्गजो का आना जारी

 भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला के पलवल स्थित आवास पर उनके पिताजी स्वर्गीय लाला वेद प्रकाश मंगला के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के दिग्गजो का आना लगातार जारी है, आगंतुकों ने लाला वेद प्रकाश मंगला के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि लाला वेद प्रकाश मंगला का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अपने प्रियजन को खोने का दु:ख अत्यंत कठिन होता है। ऐसी विषम परिस्थिति में ईश्वर शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।आज श्रद्धाजलि देने  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पवन जिंदल,सुरेश जैन, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा पूर्व विधायक प्रवीण डागर ,सुधीर सिंगला गुड़गांव,पूर्व विधायक विशंभर वाल्मीकि, शंकर धूपड चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,कैप्टन योगेश कुमार चेयरमैन हरियाणा सरकार,विमल कुमार, हथीन नगर परिषद अध्यक्ष सुमित राजपूत, भाजपा नेता जगमोहन गोयल, अलायंस क्लब होडल सचिव बलराम बंसल सहित राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

Check Also

माँ ओमवती एजुकेशन सिटी में गाँधी जयन्ती व शास्त्री जयन्ती का आयोजन

  माँ ओमवती एजुकेशन सिटी हसनपुर के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *