नवदुर्गा दिवाली त्योहार छठ पूजा को देखते हुए यात्रियों के सुविधाओं के लिए रुन्धी स्टेशन( पलवल )से खजुराहो तक के लिए रेलवे की तरफ से एक एक्स्प्रेस गाड़ी चलाई जा रही है। यह रेलगाड़ी प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रुन्धी से खजुराहो के लिए जाया करेगी lयात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए 7 अक्टूबर से रूंधी स्टेशन पर 08-16 बजे तक आरक्षण खिड़की को चालू किया गया है।त्योहारी सीजन में खजुराहो–रुंधी के बीच संचालित होने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बिजेंद्र कुमार ने रुंधी स्टेशन का निरीक्षण किया था।निरीक्षण के दौरान बिजेंद्र कुमार ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संबंध में यात्रियों को पर्याप्त एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने तथा ट्रेन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिएप्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बिजेंद्र कुमार ने खजुराहो–रुंधी फेस्टिवल स्पेशल त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 01829/01830 खजुराहो–रुंधी–खजुराहो का संचालन करने की घोषणा की थी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 15-15 ट्रिप संचालित होगी। गाड़ी संख्या 01829 खजुराहो–रुंधी फेस्टिवल स्पेशल खजुराहो से 7 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को चलेगी। यह खजुराहो से शाम 17 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6 बजे रुंधी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01830 रुंधी–खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल रुंधी से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। यह रुंधी से शाम 18:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में महाराजा छत्रसाल छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दैलवारा/कॉर्ड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन एवं कोसीकलां स्टेशन पर ठहराव रहेगा । ट्रेन में 2 कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें 05 स्लीपर, 12 सामान्य श्रेणी, 01 एसी थ्री टियर तथा 02 एसएलआरडी श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
स्पेशल ट्रेन के चलने का पलवल जिले के नागरिकों को भारी लाभ मिलेगा और उनको यात्रा करने में आसानी रहेगी।
BB News 24 www.bbnews24.live