राज्य मंत्री राजेश नागर ने फसल खरीद सीजन में कर्मचारियों के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर जताई नाराजगी

हरियाणा सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को पी.आर. केंद्र पलवल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी एएफएसओ जय कुमार और एसआईएफएस दिनेश कुमार ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर राज्य मंत्री ने नाराजगी जाहिर की तथा जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले नियंत्रक को कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश देते हुए कहा कि फसल खरीद सीजन के दौरान किसी भी स्तर पर  कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले नियंत्रक सौरव चोयल ने खरीद सीजन के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। कार्यालय द्वारा जारी आदेश में संबंधित कर्मचारियों को दो दिन के अंदर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले नियंत्रक ने बताया कि कार्यालय के आदेश के तहत सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे कि खरीद सीजन की समाप्ति यानी 15 नवंबर 2026 तक किसी भी कर्मचारी का किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। साथ ही, इस अवधि के दौरान किसी भी कर्मचारी को स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण निर्धारित अवधि के भीतर प्रस्तुत करें। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मामले में किसी भी प्रकार की देरी अथवा कोताही के लिए संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेवार होंगे। खरीद सीजन के दौरान कर्मचारियों को अपने निर्धारित दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Check Also

माँ ओमवती एजुकेशन सिटी में गाँधी जयन्ती व शास्त्री जयन्ती का आयोजन

  माँ ओमवती एजुकेशन सिटी हसनपुर के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *