तीन मामलों में पांच नशा तस्करों को हेरोइन (स्मैक) /गांजा सहित दबोचा

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग  के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ (हेरोइन व गांजा) बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी  हनीश खान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि  5 अक्टूबर  को थाना गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना उटावड क्षेत्र से आरोपी साजिद पुत्र रहमान निवासी रहाड़ी थाना तावडू जिला नूह और रोबिन पुत्र महमूद निवासी रणसिका थाना हथीन जिला पलवल को  25.99 ग्राम हेरोइन (स्मैक), एक मोटरसाइकिल सहित काबू किया।  हथीन प्रभारी  तेजपाल सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर  को उनकी पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सद्दाम पुत्र नेक मोहम्मद निवासी रजपुरा थाना सदर पलवल हाल आबाद जलेब खां कॉलोनी हथीन को 15.54 ग्राम स्मैक (हेरोइन), सहित काबू किया। थाना कैंप पलवल के अंतर्गत चौकी किठवाड़ी पुल प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश ने बताया कि  5 अक्टूबर को थाना कैंप पलवल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजीव नगर थाना कैंप पलवल से आरोपी जसवंत पुत्र भगवान सहाय और दीपु पुत्र नन्दकिशोर निवासी राजीव नगर थाना कैंप पलवल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 400 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर पलवल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखेगी और अपराधियों को किसी भी हालत में  बख्शा नहीं जाएगा।

Check Also

माँ ओमवती एजुकेशन सिटी में गाँधी जयन्ती व शास्त्री जयन्ती का आयोजन

  माँ ओमवती एजुकेशन सिटी हसनपुर के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *