18 अक्तूबर को होडल में 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को वितरित किए जाएंगे सहायक उपकरण

होडल विधानसभा क्षेत्र के 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 18 अक्टूबर को विधायक निवास स्थित विधायक कार्यालय, होडल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ब होडल के विधायक हरेंद्र पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भेंट करेंगे।विधायक कार्यालय की ओर से होडल विधानसभा क्षेत्र के समस्त सरपंचों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने गांवों एवं वार्डों में ऐसे दिव्यांगजनों की पहचान कर उनकी जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध करवाएं, जिनकी दिव्यांगता 70 प्रतिशत या उससे अधिक है।इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक सहायक उपकरण पहुंचाने की प्रक्रिया में सहयोग करना है, ताकि पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ मिल सके।

Check Also

पलवल में दीपावली पर राजस्व को चूना लगाने का खेल! नंबर दो में आ रहा ड्राई फ्रू ट और खाद्य सामान

दीपावली के त्योहार पर पलवल में ट्रांसपोर्टरों के द्वारा ड्राई फ्रू ट और अन्य खाद्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *