रूंधी रेलवे स्टेशन से 15 अक्तूबर से खजुराहो के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नवदुर्गा, दिवाली त्योहार ,छठ पूजा को देखते हुए यात्रियों के सुविधाओं के लिए उपमंडल होउल के रुन्धी स्टेशन से खजुराहो तक के लिए रेलवे की तरफ से 15 अक्तूबर से एक एक्स्प्रेस गाड़ी चलाई जा रही है। यह रेलगाड़ी प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रुन्धी से खजुराहो के लिए जाया करेगी ।यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए 7 अक्टूबर से रूंधी स्टेशन पर 08-16 बजे तक आरक्षण खिडक़ी को चालू कर किया गया है। नागरिक यहां से अपनी टिकटों का आरक्षण करा सकते हैं। इससे होडल के आसपास के गावों के नागरिकों को अपनी टिकटों का आरक्षण कराने में लाभ मिलेगा। त्योहारी सीजन में खजुराहो,रुंधी के बीच संचालित होने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बिजेंद्र कुमार ने रुंधी स्टेशन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बिजेंद्र कुमार ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संबंध में यात्रियों को पर्याप्त एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने तथा ट्रेन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए थे।प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बिजेंद्र कुमार ने खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल स्पेशल त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 01829/01830 खजुराहो,रुंधी,खजुराहो का संचालन करने की घोषणा की थी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 15-15 ट्रिप संचालित होगी। गाड़ी संख्या 01829 खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल स्पेशल खजुराहो से 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को चलेगी। यह खजुराहो से शाम 17 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6 बजे रुंधी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01830 रुंधी–खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल रुंधी से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। यह रुंधी से शाम 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.05 बजे खजुराहो पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में महाराजा छत्रसाल छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दैलवारा/कॉर्ड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन एवं कोसीकलां स्टेशन पर ठहराव रहेगा । ट्रेन में 2 कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें 05 स्लीपर, 12 सामान्य श्रेणी, 01 एसी थ्री टियर तथा 02 एसएलआरडी श्रेणी के कोच शामिल होंगे।स्पेशल ट्रेन के चलने का होडल उपमंडल,कोसीकलां के नागरिकों को भारी लाभ मिलेगा और उनको यात्रा करने में आसानी रहेगी।

 

Check Also

पलवल में दीपावली पर राजस्व को चूना लगाने का खेल! नंबर दो में आ रहा ड्राई फ्रू ट और खाद्य सामान

दीपावली के त्योहार पर पलवल में ट्रांसपोर्टरों के द्वारा ड्राई फ्रू ट और अन्य खाद्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *