श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के तत्वावधान में आयोजित 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाली 8 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की शृंखला में बीती रात मीनार गेट स्थित समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हज़ारो दीपक जला कर वैश्य अग्रवाल समाज एवं आम जनमानस के कल्याण की दुआ की गई तथा प्रशाद वितरण भी किया गया। जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं तथा उन्होंने भी जनकल्याण के लिए दीप प्रज्वलित किये। श्री वैश्य अग्रवाल सभा की महिला प्रकोष्ठ की संयोजक कविता मंगला ने अध्यक्षता की व कंचन गर्ग ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में वैश्य अग्रवाल समाज के सैंकड़ों महिलाओं ने सम्मलित होकर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर दीप जलाये। जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा का शाल उढ़ा कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक शांति गुप्ता, सरोज मित्तल, अंशु तायल, अनीता मंगला, नीलम सिंगला, नीलम गर्ग, खुशबू मंगला, अर्चना गुप्ता, नीलम गुप्ता, लक्ष्मी तायल, रेखा गोयल, सावित्री, ममता गर्ग, माधिवी मित्तल, रश्मि मंगला, वीणा सिंगला, हेमा सिंगला, पूनम गोयल सहित श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, शैलेंद्र सिंगला, के एल गुप्ता, यशपाल मंगला, घनश्याम मास्टर, राजन मंगला, सुंदर मंगला, विजय मंगला, यशपाल गर्ग, प्रमोद सिंगला, एमपी सिंगला, खेमचंद गोयल, मोतीराम गुप्ता एवं नरेश सिंगला आदि पदाधिकारी शामिल रहे।श्री वैश्य अग्रवाल सभा के महामंत्री शैलेंद्र सिंगला ने बताया की 16 अक्टूबर को ओमेक्स सिटी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में प्रातः 9 बजे से हवन यज्ञ के पश्चात मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच एवं दंत जांच शिविर का आयोजन होगा । जिसमें अमृता हॉस्पिटल के विश्व प्रशिद्ध डाक्टरों द्वारा अधिकांश रोगों की जांच एवं प्रमुख टेस्ट भी निशुल्क किये जायेंगें। वहीँ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की चित्रकला एवं मेहँदी रचे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके साथ ही जरुरत मंदों को भोजन एवं खुला भंडारा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर रविवार को अग्रसेन जयंती के समापन पर फेंसी ड्रेस, मेहंदी रचे हाथ एवं फोक डांस की प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुरुआत के साथ वैश्य अग्रवाल परिवार मिलन, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के नए भवन का उद्घाटन, वैश्य अग्रवाल समाज के सभी वरिष्ठ नागरिकों को वरिष्ठ नागरिक सम्मान से विभूषित किया जाएगा। जबकि देश और प्रदेश में विशेष पदों पर चयनित वैश्य समाज की हस्तियों का अभिनन्दन किया जाएगा। जिसमें देश भर की वैश्य समाज की नामचीन हस्तियां भाग लेंगीं।
अग्रसेन की प्रतिमा पर हुआ दीपोत्सव,जलाये गए हजारों दीपक

BB News 24 www.bbnews24.live