पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में एएनसी स्टाफ दीघोट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गांव इनायतपुर में दबिश देकर अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में बने हुए पटाखे और बारूद तैयार करने की सामग्री जब्त की है। एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ प्रभारी हनीश खान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 12 अक्टूबर को हेड कांस्टेबल पवन कुमार, एएनसी स्टाफ दीघोट मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व अपराध पड़ताल के दौरान गांव गुलावद में मौजूद थे। उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव इनायतपुर निवासी अरशद पुत्र सौराब अपने मकान पर बिना किसी लाइसेंस व परमिट के अवैध रूप से पटाखे बनाकर सप्लाई करने का काम कर रहा है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।घटनास्थल की चेकिंग करने पर पुलिस को लोहे-टीन के छप्पर से 16 कार्टन प्लास्टिक कट्टों में पैक शुदा, जिनमें कुल 768 पैकेट (आंधी-तूफान K0201 मार्का) माचिस पटाखे।बारूद बनाने वाला नमक (ऑक्सीडाइजर) – 6 प्लास्टिक कट्टे (कुल वजन 50 किलोग्राम)।बारूद बनाने का कोयला – 29 कट्टे (प्रत्येक कट्टे का वजन 28 किलोग्राम)।पोटाशियम -10 किलोग्राम (दो अलग-अलग तसलों में)।एल्युमिनियम पाउडर 99 – 1 कार्टन (वजन 15 किलोग्राम) बरामद किए हैं।बरामद माल के संबंध में जब अरशद से वैध लाइसेंस या परमिट पेश करने को कहा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके पश्चात पुलिस टीम ने बरामद सामग्री की नियमानुसार जब्ती कार्रवाई की और माल को सील किया। आरोपी अरशद के खिलाफ थाना हसनपुर में भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले में संलिप्त अन्य सह-आरोपी की गिरफ्तारी और नेटवर्क की जांच के लिए आगामी कार्रवाई अम्ल में जारी है।
BB News 24 www.bbnews24.live