राजकीय महाविद्यालय होडल में वाइआरसी और रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय होडल में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यूथ रेड क्रॉस  और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी  मीनू रानी की देखरेख एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पलवल से आए रेड रिबन क्लब के विशेषज्ञ  उमेद ने शिरकत की और विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण एवं एड्स के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता उमेद ने विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, इसके संभावित लक्षणों तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही जानकारी, सावधानी, समय पर जाँच और उचित उपचार एचआईवी से बचाव एवं इसके प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में एड्स को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता रखें और उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें।इस अवसर पर प्रभारी  मीनू रानी ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनाना है, ताकि वे समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने में अपना योगदान दे सकें।महाविद्यालय के प्राचार्य  सत्य प्रकाश ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी ऐसी गतिविधियों के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी, प्राध्यापकगण तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Check Also

पलवल में दीपावली पर राजस्व को चूना लगाने का खेल! नंबर दो में आ रहा ड्राई फ्रू ट और खाद्य सामान

दीपावली के त्योहार पर पलवल में ट्रांसपोर्टरों के द्वारा ड्राई फ्रू ट और अन्य खाद्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *