श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की ओर से पलवल स्थित बेकेट्स में पत्रकारों के हितों को समर्पित एक गरिमामय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पत्रकारों को प्रेस पहचान पत्र, 5 लाख रुपए की निःशुल्क बीमा पॉलिसी एवं वाहन पास वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम उपस्थित थे व अध्यक्षता इंदु बंसल ने की। इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथि हरेंद्र राणा, दीपक कालड़ा प्रधान लायंस क्लब पलवल एवं वशिष्ठ अतिथि समाजसेवी नरेश तंवर उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष भूषण ओहलियांन एवं उनकी जिला इकाई के कुशल संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सामाजिक सरोकारों एवं संगठन की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गईकार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला अध्यक्ष भूषण ओहलियांन ने विगत डेढ़ वर्ष के दौरान संघ द्वारा किए गए कार्यों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।इसके पश्चात संघ के महासचिव नवीन बंसल ने संगठन की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने लगभग डेढ़ वर्ष की अल्पावधि में 50 जिला स्तरीय एवं 10 प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए हैं। संघ की वार्षिक सदस्यता शुल्क मात्र 10 रुपये है और अब तक हरियाणा के 472 पत्रकार संगठन से जुड़ चुके हैं। इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले पत्रकारों में भूषण ओहलियांन,कृष्ण कुमार छाबड़ा, प्रवीण आहूजा,सुरेश गुप्ता,अशोक सरदाना,अजय प्रताप,राज कुमार भाटिया,हुक्म गोला, निकुंज गर्ग,राकेश गोयल,यशवीर,बलराम बंसल,सतबीर सोनू, रुस्तम जाखड़, सौरभ वर्मा,विनोद शर्मा,गौरव गोयल,करतार,अजय चौहान,हरीश,उमंग वालिया आदि उपस्थित रहे।
पलवल के पत्रकारों को मिली 5 लाख रुपए की निःशुल्क बीमा पॉलिसी, प्रेस पहचान पत्र एवं वाहन पास

BB News 24 www.bbnews24.live