उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत करवाए जा रहे कार्यों, सांसद निधि, डी-प्लान सहित विभिन्न विभागों से संबंधित विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करवाना सुनिश्चित करें। जिन परियोजनाओं में किसी प्रकार की बाधा आ रही है, संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर उनका शीघ्र समाधान करें, ताकि विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना और जिला में विकास कार्यों को गति देना है। इसलिए सभी विभाग अपने अधीन चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी करें और कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने दें।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला परिषद पलवल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी संदीप कुमार शाहिद अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला में चल रहे सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें अधिकारी : उपायुक्त

BB News 24 www.bbnews24.live