
ब्रह्माकुमारी सेंटर होडल में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र संचालिका बहन पूनम व शालू गुप्ता के द्वारा सभी भाई बहनों का पटका पहना कर व टीका लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूनम दीदी ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार भगवान राम के अयोध्या में बनवास काटने के बाद लौटने की खुशी में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस अवसर पर अपने अंदर छुपी हुई बुराइयों को समाप्त करके अच्छाइयों को अपनाना चाहिए, ताकि हमारा जीवन सफल हो सके । इस अवसर पर समाजसेवी दीनदयाल गुप्ता, एचजीएम गुरुकुलम डायरेक्टर ज्ञानचंद, अलायंस क्लब सचिव बलराम बंसल, ओम प्रकाश , कमल खन्ना, मदन भैया ,बाबूराम कालड़ा, नरेश कत्याल सहित सैकड़ो की संख्या में भाई-बहन मौजूद थे ।कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर व मोमबत्ती जलाकर ज्ञान रूपी प्रकाश फैलाया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद का भी वितरण किया गया।
BB News 24 www.bbnews24.live