होडल निवासी कृष्ण कुमार बेनीवाल को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त होने पर उनके परिवार और समाज में खुशी का माहौल बना हुआ है । कृष्ण कुमार बेनीवाल ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त कर अपने परिवार क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। जाट समाज कल्याण समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा कृष्ण कुमार बेनीवाल को माला पहनकर वह स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्य कर्म में समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह थानेदार आर आर डब्ल्यू ए के अध्यक्ष रमन लाल पनख़िया, खेमचंद, प्रताप पहलवान, झम्मन, घनश्याम, नंदराम, करण सिंह, बुधराम, राजेंद्र फौजी ,सतबीर नंबरदार आदि मौजूद थे। जाट समाज कल्याण समिति की ओर से कृष्ण कुमार बेनीवाल को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता को मेहनत लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रमन लाल पंखिया ने कहा कि युवाओं की ऐसी उपलब्धियां समाज के लिए गौरव का विषय है इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलती है उन्होंने कहा कि आज के दौर में सरकारी सेवाओं में उच्च पद हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन और दृढ़ संकल्प के आवश्यकता होती है ।
BB News 24 www.bbnews24.live