थाना बहीन पुलिस ने 30 भेड़ चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में  थाना बहीन पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए भेड़ चोरी के मामले को सुलझाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सभी 30 भेड़ें तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया है।मामले की जानकारी देते हुए थाना बहीन प्रभारी निरीक्षक रत्नपाल ने बताया कि राजस्थान के जिला जालौर निवासी माला राम ने थाना बहीन में शिकायत दी थी कि वह चरवाहा है और अपनी भेड़ों को चराने के लिए इलाके में आया हुआ था। उन्होंने अपनी भेड़ों को गांव नांगल जाट में सेवली रोड पर एक बाड़े में ठहराया हुआ था। दिनांक 19 अक्टूबर  की रात को अज्ञात चोर बाड़े से उनकी करीब 5 लाख रुपये मूल्य की 30 भेड़ें चुरा ले गए। इस पर थाना बहीन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच अधिकारी प्र.सि. समीम द्वारा मामले की तफ्तीश अमल में लाते हुए ठोस साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 8 नवंबर 2026 को पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सकील पुत्र सुलेमान, साजीद पुत्र राजमल, सकील पुत्र सद्दीक, जैकम पुत्र कुसाली तथा फारुख पुत्र सुलेमान के रूप में हुई है, जो सभी गांव बीबीपुर, थाना सदर नूंह, जिला नूंह के निवासी हैं।पूछताछ व निशानदेही के दौरान आरोपी जैकम के रिहायशी गांव के पास बने बाड़े से चोरी की गई स

Check Also

सुप्रीम कोर्ट से खेल मंत्री गौरव गौतम को झटका

  पलवल से भाजपा विधायक व हरियाणा क ेखेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *