आगरा कैनाल के समीप नई सड़क परियोजना का खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया स्थलीय निरीक्षण

 हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून मंत्री  गौरव गौतम ने सोमवार को आगरा कैनाल के समीप निर्माणाधीन नई सड़क परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गुणवत्ता तथा कार्य पूरा होने की समय-सीमा को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता के मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए और कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विकास कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। अच्छी सड़क व्यवस्था से न केवल लोगों का आवागमन आसान होता है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भी सीधा लाभ मिलता है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी की जाए। सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग करें और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही कार्य करवाएं।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रही है। पलवल विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनका प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। सड़क परियोजना पूरी होने के बाद आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।खेल मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे। इसलिए सरकार द्वारा स्वीकृत प्रत्येक परियोजना को पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता के साथ पूरा करवाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

Check Also

भाजपा जिला बैठक में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं

भाजपा जिला कार्यालय पलवल में जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *