रविवार को सीहा स्थित धरना स्थल पर पावरग्रिड प्रभावित किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भगत सिंह) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।महापंचायत की अध्यक्षता गांव सीहा के पूर्व सरपंच गजराज ने की। इस दौरान किसानों की मांगों और आंदोलन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि अगले एक महीने के भीतर किसानों की तीनों प्रमुख मांगों को स्वीकार कर उनका समाधान नहीं किया गया, तो जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा।किसानों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष उचित मुआवजे, भूमि के निष्पक्ष मूल्यांकन और प्रभावित किसानों के अधिकारों के लिए है। किसानों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि मांगें पूरी होने तक उनका लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

BB News 24 www.bbnews24.live