पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना हसनपुर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए एक लावारिस बच्चे को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया है।थाना हसनपुर प्रभारी उप-निरीक्षक विजय पाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त एवं कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान तालाब चौक, हसनपुर के समीप एक बालक लावारिस व घबराई हुई अवस्था में घूमता हुआ मिला। पुलिस टीम ने तुरंत बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और उससे प्यार व समझाइश से पूछताछ की।पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम कार्तिक पुत्र राजकुमार, निवासी गांव अच्छेजा (उम्र करीब 8-9 वर्ष) बताया। बच्चे से प्राप्त जानकारी के आधार पर हसनपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके परिवारजनों से संपर्क साधा और उन्हें थाने बुलाया। आवश्यक पहचान व तस्दीक करने के उपरांत बालक कार्तिक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस अधीक्षक पलवल सहित थाना हसनपुर पुलिस टीम की इस त्वरित व सराहनीय कार्रवाई के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
BB News 24 www.bbnews24.live