ओमैक्स सिटी फेज-2 में स्वच्छता अभियान टीम की ओर से संचालित 15 दिवसीय सड़क एवं पार्क/ग्रीन बेल्ट सफाई अभियान का रविवार, 15 नवंबर को सफलतापूर्वक समापन हो गया। अभियान के अंतिम दिन सुबह 6 से 10 बजे तक टीम के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर सड़कों, पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट की सफाई की।यह अभियान 1 नवंबर से 15 नवंबर तक लगातार चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सोसायटी के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना तथा निवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।अभियान के दौरान सड़कों, पार्कों और ग्रीन बेल्ट से कचरा, प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन और अन्य अवांछित सामग्री हटाई गई। विशेष रूप से लंबे समय से गंदगी से प्रभावित सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर ध्यान दिया गया।अभियान की विशेष बात यह रही कि कोर टीम के सदस्यों एवं समन्वयकों धरमलाल, ओम प्रकाश भारद्वाज,प्रवीण चौहान, हरेराम, कुलदीप सोरौत, कृष्ण कुमार,सरजीत और विनोद प्रजापति ने नियमित रूप से श्रमदान किया। वहीं, अन्य स्थानीय निवासियों ने अपनी उपलब्धता और सुविधानुसार अलग-अलग दिनों में अभियान में भाग लेकर सहयोग दिया। इस प्रकार अनेक निवासियों की सामूहिक सहभागिता से अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। धरमलाल, हरेराम, प्रवीण चौहान, विनोद प्रजापति, ओम प्रकाश भारद्वाज, कुलदीप सोरौत, जिले सिंह रावत, कृष्ण कुमार, डॉ. शेर सिंह, मनोज कालरा, नरेश सिंगला, संदीप सहरावत, श दलवीर, राजेश कुमार, ओ.पी. बत्रा, अलान सिंह, सरजीत, रविंदर, सुनील तंवर, नरेश, धर्मवीर, मुकेश डागर, संतोष शर्मा, राम किशोर, श सुनील डागर, जसवंत कुंडू, महेंद्र मास्टर और कुलवीर सोरौत सहित अन्य निवासियों ने विभिन्न दिनों में श्रमदान किया।अभियान के समापन पर संयोजक प्रवीण चौहान ने कहा कि 15 दिवसीय अभियान समाप्त जरूर हुआ है, लेकिन स्वच्छता का संकल्प निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी निवासियों से अपील की कि वे सड़कों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और खाली प्लॉटों में कूड़ा न डालें तथा ओमैक्स सिटी को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
ओमैक्स सिटी फेज-2 में 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान संपन्न

BB News 24 www.bbnews24.live