डॉ मंगला की कविताओं में करुणा, आक्रोश और चिंतन का अद्भुत संगम :राजीव जेटली

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दूधौला और श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलगीतों के रचयिता एवं प्रख्यात शिक्षाविद् व साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार मंगला ‘पार्थ’ की नई कृति ‘दर्द सुधा’ का हरियाणा भवन, नई दिल्ली में विमोचन करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  राजीव जेटली ने कहा कि डॉ. मंगला का यह काव्य संग्रह करुणा, आक्रोश और चिंतन का अद्भुत संगम है।  जेटली  ने कहा कि डॉ राजेश हरियाणा के एक अद्भुत लेखक और शिक्षाविद हैं जिनके लेखन में युवाओं के लिए प्रेरणा भी है और मार्गदर्शन भी, अव्यवस्थाओं पर चिंता भी है और चिंतन भी, बदलते परिवेश में सिकुड़ते संबंधों पर पीड़ा भी है और आक्रोश भी। उन्होंने कहा कि डॉ मंगला ने अपने काव्य संग्रह में मानवीय भावनाओं की सूक्ष्म अवस्थाओं, टूटते सपनों, लाचारी और कठिन परिस्थितियों का संवेदनशीलता का चित्रण किया है। उनकी रचनाओं में सामाजिक और राजनीति पर भी तीखा व्यंग्य भी दिखाई देता है, जो व्यवस्था की विसंगतियों और आम आदमी की पीड़ा को दिखाता है।इस अवसर पर सहकार भारती हरियाणा के प्रांतीय मंत्री मोहित पाठक, ‘आज तक’ व राज्यसभा टीवी के भूतपूर्व पत्रकार हितेश जिंदल, पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष शर्मा, फरीदाबाद प्रकोष्ठ के पर्यावरण संयोजक व आई टी प्रोफेशनल ललित गौर, योगेश मंगला, आई सी ए आई के पूर्व अध्यक्ष हर्ष मित्तल, फरीदाबाद लोकसभा के प्रभारी संदीप शर्मा, हरियाणा भवन के मीडिया अधिकारी खुशीराम तथा जोली टैक के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि गोस्वामी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

हसनपुर पुलिस ने लावारिस हालत में मिला 8-9 वर्षीय बालक सकुशल परिजनों को सौंपा

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना हसनपुर पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *