शुगर मिल प्रबंध निदेशक द्विजाकुमारी की घोषणा के बाद किसानों का धरना हुआ समाप्त

शुगर मिल प्रबंध निदेशक द्विजाकुमारी द्वारा 24 नवंबर से शूगर मिल पलवल को चलाने के घोषणा के बाद 3 दिनों से चल रहा किसानों का धरना  समाप्त हो गया।किसान मोर्चा पलवल के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान व धर्म चन्द घुधेरा ने कहा कि  संयुक्त किसान मोर्चा और गन्ना उत्पादक किसानों ने कई बार मिल प्रशासन से अपील कि शुगर मिल को अक्तूबर के आखिर में चला दिया जाए मिल प्रशासन ने भी बार बार समय रहते मिल चलवाने का आश्वासन दिया परंतु समझ में नहीं आ रहा कि बार-बार आश्वासन के बाद भी शुगर मिल को नहीं चलाया गया।
धरना स्थल पर पहुंच कर शुगर मिल प्रबंध निदेशक द्विजाकुमारी ने घोषणा कि 24 नवंबर को शुगर मिल को चला दिया जाएगा अगर सम्भव हुआ तो 23 नवंबर को भी चलाया जा सकता है अन्य मांगों के समाधान का भी आश्वासन  दिया। उनकी घोषणा के बाद 3 दिन से धरने पर बैठे किसानों ने अपने धरने को समाप्त कर दिया। इस अवसर पर किसान नेता डॉ रघुवीर सिंह, दरयाब सिंह, समंदर सिंह चौहान, ताराचंद प्रधान,राजदेव आर्य, बाबू डायरेक्टर,अतर सिंह सरपंच, बलजीत सिंह शास्त्री, गिर्राज शर्मा,नेम चन्द शर्मा ,समयराम कुंडू,रामवीर चौहान, कर्ण सिंह आर्य, कृपाराम बंचारी ने सम्बोधित किया।

Check Also

हसनपुर पुलिस ने लावारिस हालत में मिला 8-9 वर्षीय बालक सकुशल परिजनों को सौंपा

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना हसनपुर पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *