संत गुरु रविदास जी की चरण पादुका के पलवल आगमन पर होगा भव्य स्वागत

 

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र चरण पादुका के आगामी 28 नवंबर को पलवल आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में विधायक हरेंद्र रामरतन ने पलवल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि बाबू जगजीवन राम दलित उत्थान ट्रस्ट पलवल के तत्वावधान में 28 नवंबर को सुबह 11 बजे सलाहगढ़ स्थित अंबेडकर चौक पलवल पर चरण पादुका के आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अनेक संत-महात्मा भी शिरकत करेंगे।विधायक हरेंद्र रामरतन ने बताया कि जालंधर (पंजाब) से रवाना होकर संत गुरु रविदास जी की चरण पादुका काशी (बनारस) पहुंचेगी। इस धार्मिक यात्रा के दौरान फरीदाबाद से लेकर करमन बॉर्डर तक चरण पादुका के स्वागत एवं आयोजन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।उन्होंने कहा कि पलवल आगमन पर चरण पादुका का श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंन बताया कि उसके बाद होडल करमन बॉर्डर से होती हुई यह यात्रा उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेगी।

Check Also

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

  श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को एनएसएस एवं डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *