श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

 

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को एनएसएस एवं डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने  संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। मुख्य अतिथि के रूप में अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान का महत्व बताते हुए उसकी अनुपालना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का महानतम लोकतंत्र है और हमारा संविधान आदर्श है। संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को देश, समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा भी देता है। प्रोफेसर विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों से अनुशासन, सामाजिक सद्भाव, जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर कुलवंत सिंह,डीन प्रोफेसर राम विरंजन, डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ, डीन प्रोफेसर धर्मवीर पाठक, कृषि विभागाध्यक्ष डॉ. मनमोहन सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मिता ने किया। इस दौरान मृणालिनी त्यागी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस अधिकारी डॉ. हरीश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. गीता, डॉ. गुरप्रीत, डॉ. खुशबू सिंह, डॉ. तेजिंदर सिंह, डॉ. खुशबू शर्मा, सुभाष, निशान सिंह और डॉ. शिव कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

संत गुरु रविदास जी की चरण पादुका के पलवल आगमन पर होगा भव्य स्वागत

  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र चरण पादुका के आगामी 28 नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *