मेगा रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी की जाए सुनिश्चित : एसडीएम बैलीना
BB News 24
November 26, 2026

युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पलवल में आगामी 6 दिसंबर को ‘मेगा रोजगार मेले’ का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। एसडीएम होडल बैलीना ने मेगा रोजगार मेले के सफल आयोजन के संबंध में बृहस्पतिवार को संबंधित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेगा रोजगार मेले से संबधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर 30 नवंबर को मेगा रोजगार मेले की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक लेंगे।एसडीएम बैलीना ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोडक़र उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे उन्हें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिल सके।एसडीएम बैलीना ने रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से मेगा रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और अपना पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समय रहते पंजीकरण करवाएं और मेगा रोजगार मेले का लाभ उठाएं। बैठक में संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Post Views: 13