माँ ओमवती डिग्री कॉलेज, हसनपुर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

माँ ओमवती डिग्री कॉलेज, हसनपुर में अंग्रेजी विभाग की ओर से  “अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस” के अवसर पर एक राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय  “फ्रॉम साइलेंस टू वोइस: द इवोल्यूशन ऑफ़  वीमेन आइडेंटिटी इन लिटरेचर”  रहा। इस प्रतियोगिता में सात राज्यों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राजा बलवंत सिंह कॉलेज, आगरा, उत्तर प्रदेश की छात्रा महिमा सिसौदिया (बी० एड० प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ उत्तरप्रदेश की बी० कॉम०  द्वितीय वर्ष की छात्रा श्वेता गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा गवर्नमेंट छत्रसाल कॉलेज, पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश से बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा निहालिका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, उनकी पहचान, सामाजिक स्थिति एवं साहित्य में उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। संस्था के अध्यक्ष डॉ० जय भगवान गोयल ने विद्यार्थियों को इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उनके लिए लाभप्रद होते है | उन्हें इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेना चाहिये  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० ए० के० सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शुभकामना सन्देश प्रेषित किया प्राचार्य  ने संयोजिका डॉ० श्रद्धा श्रीवास्तव को इस आयोजन के लिए वधाई दी |

Check Also

संत गुरु रविदास जी की चरण पादुका के पलवल आगमन पर होगा भव्य स्वागत

  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र चरण पादुका के आगामी 28 नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *