कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने किया लघु सचिवालय हथीन का भ्रमण

“प्रशासन से परिचय” अभियान के तहत हथीन खंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने लघु सचिवालय, हथीन का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सरकारी कार्यालयों के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई।उपमंडल अधिकारी (ना.) हथीन हरिराम ने समाधान शिविर में विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें बताया कि प्रशासन किस प्रकार कार्य करता है। उन्होंने समझाया कि आमजन की समस्याओं को किस प्रकार सुना जाता है तथा उनका समाधान करने के लिए प्रशासन द्वारा क्या कदम उठाए जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी अधिकारियों और विभिन्न विभागों की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना है।इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित करवाना तथा उन्हें सरकारी कार्यालयों के कामकाज की व्यावहारिक जानकारी देना था। विद्यार्थियों ने भी इस अभियान में रुचि दिखाई और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।

Check Also

संत गुरु रविदास जी की चरण पादुका के पलवल आगमन पर होगा भव्य स्वागत

  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र चरण पादुका के आगामी 28 नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *