सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल एवं सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, पलवल और सरस्वती महिला महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग , दिल्ली के प्रायोजन से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन समारोह 26 नवंबर को आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का मुख्य विषय “हाशिए से मुख्यधारा तक – संगठित एवं असंगठित कार्यक्षेत्रों में महिलाएँ” रहा। संगोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक एवं व्यावसायिक स्थिति का विश्लेषण करना तथा संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के अधिकारों, चुनौतियों, अवसरों और सशक्तीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्रीय स्तर पर जुविचार-विमर्श करना था।समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो.(डॉ.) संदीप बंसल, रजिस्ट्रार, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय,रोहतक,सम्मानीय अतिथि प्रो.डॉ.जसवंत सैनी, कानून विभाग,महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय,रोहतक, विशिष्ठ अतिथि प्रो.डॉ. कैलाश, पूर्व निदेशक, सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड् , मुख्य वक्ता डॉo शिक्षा रानी,सहायक प्रोफेसर,भगिनी निवेदिता कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय की प्रख्यात शिक्षाविद् एवं मुख्य वक्ता प्रो.(डॉ.) वागेश्वरी देसवाल, अतुल मंगला , प्रधान सरस्वती एजुकेशन इंस्टिटुयुट एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता, हरियाणा सरकार, सरस्वती महिला महाविद्यालय निदेशिका शमनीषा मंगला जी,महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) वंदना त्यागी जी और संगोष्ठी निदेशिका व प्राचार्या प्रो. (डॉ.) मोनिका गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। सरस्वती महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.(डॉ.) वंदना त्यागी द्वारा अपने संबोधन में संगोष्ठी के विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका केवल पारिवारिक दायित्वों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे शिक्षा, प्रशासन, उद्योग, व्यापार, राजनीति, विज्ञान तथा विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अतिथियों, वक्ताओं, शोधार्थियों एवं प्रतिभागियों के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया। समापन समारोह में वक्ता प्रो. (डॉ.) वागेश्वरी देसवाल ने अपना विचारोत्तेजक संबोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठित एवं असंगठित कार्यक्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति, उनके कानूनी अधिकारों तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार व्यक्त किए। डॉo शिक्षा रानी, सहायक प्रोफेसर ने अपने सम्बोधन में महिला श्रमिकों को समान अवसर उपलब्ध कराने, कार्यस्थल पर गरिमा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए केवल नीतियों का निर्माण पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन भी आवश्यक है। प्रो. (डॉ.) सोनू जी ने अपने संबोधन में महिलाओं के अधिकारों एवं सामाजिक न्याय के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण किसी एक वर्ग अथवा संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज का सामूहिक दायित्व है। प्रो.डॉ.जसवंत सैनी ने अपने वक्तव्य में महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, निर्णय-निर्माण तथा नेतृत्व के क्षेत्रों में समान भागीदारी प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। उनके विचारों ने संगोष्ठी के विषय को सामाजिक एवं विधिक दृष्टिकोण से और अधिक व्यापकता प्रदान की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) संदीप बंसल ने अपने संबोधन में महिलाओं को समान अवसर, सुरक्षित कार्यस्थल, सम्मानजनक पारिश्रमिक तथा निर्णय लेने की स्वतंत्रता प्रदान करना आवश्यक है।प्रो.डॉ. कैलाश ने उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों में सामाजिक चेतना, संवेदनशीलता तथा शोधपरक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।इसके पश्चात संगोष्ठी की निदेशिका प्रो.(डॉ.) मोनिका गुप्ता द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने संगोष्ठी के आयोजन की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, विषय की प्रासंगिकता तथा इसके विभिन्न शैक्षणिक एवं वैचारिक पक्षों का उल्लेख कियाlइस अवसर पर महाविद्यालय के विकास व सुनहरी यादों से संबंधित झलकियां का भी विमोचन किया गयाlसमारोह के अंतिम चरण में अतुल मंगला द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, मुख्य वक्ता, महाविद्यालय की प्राचार्या, संगोष्ठी निदेशिका, आयोजन समिति, प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, दिल्ली के प्रति भी विशेष धन्यवाद प्रकट किया, जिसके प्रायोजन से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन संभव हो सका।
संगोष्ठी के दूसरे दिन आठ सत्रों में से चार सत्रों में लगभग 360 शिक्षाविदों, शोधार्थियों, प्राध्यापकों एवं प्रतिभागियों को अपने शोध पत्र,विचार एवं अनुभव सांझा करने का राष्ट्रीय मंच प्रदान किया गया lकार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस प्रकार दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन अत्यंत गरिमामय एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। साथ ही इस दिन सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल के राजनीति विज्ञान विभाग और वाई आर सी यूनिट द्वारा संविधान दिवस पूरे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल सिद्धांतों, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। संविधान शपथ के साथ कार्य क्रम का समापन हुआ l
BB News 24 www.bbnews24.live