विनोद शर्मा बने दूसरी बार जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष

जिला ब्राह्मण सभा पलवल का त्रिवार्षिक चुनाव कुशलीपुर पलवल स्थित कौशिक वाटिका में संपन्न हुआ।इस चुनाव में  विनोद शर्मा को दूसरी बार सर्वसम्मति से चुना गया तथा उन्हें कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया गया।गौरतलब है कि गांव खाम्बी निवासी विनोद शर्मा को जनवरी 2023 में सर्वसम्मति से जिला ब्राह्मण सभा का प्रथम बार अध्यक्ष बनाया गया था।इस बार  कौशिक वाटिका में जिला ब्राह्मण सभा की जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें विनोद शर्मा के कार्यकाल में हुए सदस्यता अभियान, आय- व्यय तथा अन्य विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
 समाज ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विनोद शर्मा को दूसरी बार समाज की सेवा करने का अवसर दिया जाए।अध्यक्ष चुने जाने पर विनोद शर्मा ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वो उसे बखूबी निभाएंगे तथा दोगुनी मनोयोग से समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार जिला ब्राह्मण सभा के लिए भवन निर्माण, भगवान परशुराम जी की विशाल प्रतिमा स्थापना तथा सामूहिक विवाह उनके कार्यकाल के मुख्य उद्देश्य रहेंगे तथा समाज के सभी लोगों के सहयोग तथा मार्गदर्शन में इन कार्यों को किया जाएगा।इस अवसर पर जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, लेखराज शर्मा एडवोकेट, पलवल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन भारद्वाज, इंद्रपाल शर्मा, दिनेश शर्मा, तुहीराम शर्मा, महावीर शर्मा,  आजाद पाठक, बिजेंद्र वशिष्ठ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *