हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने होडल विधानसभा क्षेत्र में किया जागरूक

 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने गाँव लीखी व घसेड़ा, विधानसभा होडल में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पंचायत स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सदस्य देवेश कुमार, राजेंद्र नंबरदार सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। चौधरी उदयभान ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि मनरेगा की ज़मीनी सच्चाई सामने आई है। मनरेगा केवल नाम बदलने की नहीं, बल्कि इसे धीरे-धीरे कमजोर कर खत्म करने की साजिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई वह ऐतिहासिक रोजगार गारंटी योजना है, जिसने ग्रामीण मज़दूरों, किसानों और गरीब परिवारों को सम्मानजनक रोजग़ार का अधिकार दिया। आज उसी अधिकार पर हमला कर गाँवों की रोज़ी-रोटी छीनी जा रही है।चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का साफ़ संदेश है मनरेगा पर हमला, गरीब और मज़दूर विरोधी सोच का प्रतीक है। अगर रोजग़ार छीना गया, तो जनता का संघर्ष और तेज़ होगा।उन्होंने कहा कि मनरेगा को कमजोर करने का फैसला तुरंत वापस लिया जाए।चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्रामीणों के हक़ की यह लड़ाई गाँव से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा बचेगी तभी गाँव और गरीब बचेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मनरेगा को बचाने के लिए संघर्ष जारी है, संघर्ष जारी रहेगा।

Check Also

गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार को सम्मान ना मिलने पर की नाराजगी प्रगट

गणतंत्र दिवस समारोह में होडल अनाज मंडी में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *