वैश्य अग्रवाल समाज, 1 नवंबर को पलवल में महापंचायत

 

समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से वैश्य अग्रवाल समाज जागृत मंच पलवल की ओर से 1 नवंबर को शाम 5 बजे श्यामा कुंज, पलवल में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में सामाजिक समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उन्हें दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की दिशा में चर्चा की जाएगी।महापंचायत में अधिक से अधिक समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पलवल के वैश्य अग्रवाल समाज से जुड़े बलराम गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, दीपक तायल, आशीष मंगला, जितेंद्र गर्ग और स्वतंत्र गोयल ने हथीन, होडल तथा हसनपुर के वैश्य अग्रवाल समाज के नागरिकों को आमंत्रित किया है। आयोजकों का उद्देश्य समाज को एकजुट कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और सुधार की दिशा में ठोस पहल करना है। महापंचायत में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सामाजिक हित में आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया जाएगा।आयोजकों ने वैश्य अग्रवाल समाज के नागरिकों से अपील की है कि वे 1 नवंबर को शाम 5 बजे श्यामा कुंज, पलवल पहुंचकर महापंचायत में भाग लें और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। हथीन में प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने पर व्यापार मंडल प्रधान नरेश सिंगला के नेत्तृव में अग्रवाल समाज के नागरिकों ने स्वागत किया। अग्रवाल सभा पूर्व प्रधान सुनील मित्तल, होडल अग्रवाल सभा प्रधान अनिल गर्ग के नेत्तृव में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति प्रधान राजेश गर्ग, अलायंस क्लब प्रधान पवन गोयल, मां माध्वी सेवा समिति प्रधान खिलौनी बंसल, व्यापार मंडल प्रधान श्याम सुन्दर मंगला, कपड़ा यूनियन प्रधान रमेश गर्ग, अनिल सिंगला, बलराम बंसल,हरीश मंगला, दिनेश बिंदल, कैलाश मंगला, रामकिशन सिकरैया,सोनू मित्तल, रोहताश मित्तल, महैन्द्र मंगला, रघुनन्दन गर्ग व हसनपुर में पूर्व सरपंच संदीप मंगला, राजकुमार गुप्ता, अग्रवाल सभा प्रधान मास्टर गंगालाल गोयल, भरतपाल गोयल, सोनू जैन, उमेश तायल, राजेन्द्र गुप्ता, व्यापार मंडल प्रधान नवीन गर्ग, राजबहादुर,रम्बो बंसल,श्याम सहित दर्जनों समाज के व्यक्तियों ने एक नवंबर को आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आश्वासन दिया।

Check Also

मॉडर्न के.सी.एम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

मॉडर्न के.सी.एम पब्लिक स्कूल, हसनपुर के विद्यार्थियों ने जिला बाल कल्याण परिषद, पलवल द्वारा आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *