कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पलवल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद व तैयार-दीप्ति गर्ग

जिले में शांति, सौहार्द और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की आकस्मिक व अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पलवल पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग के कुशल दिशा-निर्देशानुसार पुलिस लाइन पलवल के परेड ग्राउंड में एक विशेष दंगा निरोधक मॉक ड्रिल एवं बलवा नियंत्रण अभ्यास का आयोजन किया गया। यह अभ्यास उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) पलवल श्री नरेंद्र सिंह खटाना के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न थानों, चौकियों व पुलिस लाइन के बल ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों से निपटने और विषम परिस्थितियों पर काबू पाने के लिए उपयोग किए जाने वाले आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान जवानों द्वारा दंगा रोधी गियर जैसे बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शील्ड (दंगा ढाल) और लाठी ड्रिल का क्रमबद्ध प्रदर्शन किया गया। पुलिसकर्मियों को उपकरणों के सही रख-रखाव, त्वरित संचालन और न्यूनतम बल प्रयोग द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने की बारीकियों से अवगत कराया गया।डीएसपी मुख्यालय नरेंद्र सिंह खटाना ने ड्रिल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पुलिस बल को संबोधित किया और कहा कि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति या आपातकाल के समय पुलिस का त्वरित रिस्पांस, अनुशासन और टीम भावना ही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अभ्यास के दौरान विभिन्न टुकड़ियों के बीच आपसी समन्वय, संचार व्यवस्था और कड़े अनुशासन के साथ मोर्चे पर डटे रहने की रणनीतियों का मूल्यांकन किया गया। जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान संयम, सजगता और त्वरित निर्णय क्षमता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

Check Also

मॉडर्न के.सी.एम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

मॉडर्न के.सी.एम पब्लिक स्कूल, हसनपुर के विद्यार्थियों ने जिला बाल कल्याण परिषद, पलवल द्वारा आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *