होडल में रविदास जयंती पर कार्यक्रम का किया आयोजन

 

दलित वर्ग कल्याण समिति होडल के द्वारा संत रविदास जयंती पर आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन होडल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल थे व अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक चौधरी उदयभान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास के तलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर व उनको पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया गया। इस अवसर पर दलित वर्ग कल्याण समिति पदाधिकारी बाबू खेमचंद, रमेश  फौजी, मास्टर वीर सिंह, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य देवेश कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर शर्मा, बंसीलाल एडवोकेट,शिव कुमार परदेसी, राजेंद्र नंबरदार, योगेन्द्र सागर सहित होडल व हसनपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्य अतिथि मोहम्मद इसराइल ने कहा कि संत रविदास एक महान संत थे। उन्होंने समाज में आपसी भेदभाव व छुआछूत को समाप्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी । उन्होंने कहा कि संत रविदास के पदचिन्हों पर चलते हुए ही आज कांग्रेस पार्टी सभी वर्ग के नागरिकों को साथ लेकर के चल रही है, जबकि भाजपा पार्टी के द्वारा नागरिकों को धर्म व जातिवाद के नाम पर लड़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को संत रविदास के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए । पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने संत रविदास को एक महान संत बताते हुए कहा कि संत रविदास ने समाज में से छुआछूत जैसे भेदभाव को समाप्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हनुमान जी ने अपनी छाती चीर करके अपने सीने में भगवान राम व सीता को प्रकट करके दिखाया था ,उसी प्रकार ही संत रविदास ने भी अपनी छाती में से जनेऊ को प्रकट करके दिखाया था। उन्होंने कहा कि संत रविदास एक महान संत थे और उन्होंने समाज को आईना दिखाने का कार्य किया था। चौधरी उदयभान ने कहा कि आज भाजपा पार्टी के द्वारा हम सभी को जातिवाद व धर्म के नाम पर बांटने का कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि संत रविदास के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए भाजपा के जातिवाद में बांटने के प्रयास को समाप्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के साथ दे करके देश को बचाने का कार्ड करना चाहिए ।इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में  नर,नारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *