उपायुक्त ने लघु सचिवालय परिसर का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार प्रात: लघु सचिवालय पलवल परिसर का औचक निरीक्षण करते हुए परिसर में चल रहे मेंटेनेंस, मरम्मत एवं साफ-सफाई कार्यों का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लघु सचिवालय को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रंग-रोगन, मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों के दौरान उपयोग में लाई गई सामग्री, मलबा तथा अन्य अपशिष्ट को कार्य पूर्ण होते ही तुरंत हटवाया जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो।उपायुक्त ने कहा कि लघु सचिवालय आम नागरिकों की सुविधा का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर के चारों ओर नियमित रूप से साफ-सफाई करवाई जाए तथा किसी भी स्थान पर कूड़ा-कचरा या गंदगी नहीं रहने दी जाए।
उपायुक्त ने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ रिकॉर्ड कक्ष, गलियारों, शौचालयों एवं प्रतीक्षालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने समय-समय पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच करने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुशासन की पहचान हैं और इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी।इस दौरान एसडीएम ज्योति, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *