छात्राओं ने विद्यालय का किया दौरा

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराने के लिए जारी दिशा निर्देशों के तहत आयोजित मिलन पार्टनरशिप कार्यक्रम के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय डाडका की छात्राओं ने राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सौंदहद का दौरा किया। इस अवसर पर सौंध स्कूल के मुख्य अध्यापक भगवान सिंह सौरोत, रेखा रानी, फतेह राम व छात्राओं ने  अतिथि स्कूल के मुख्याध्यापक भूपेंद्र सिंह, प्रयाग हंस, सुनील कुमार व आगंतुक छात्राओं का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक दूसरे से परिचय का आदान-प्रदान किया। मनोरंजक खेलकूदों के क्रम में चम्मच दौड, तीन टांग दौड, बोरी दौड व रस्सा कसी का आयोजन किया गया । दोनों ही स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बोरी दौड़ में अरमीना प्रथम और ज्योति दूसरे स्थान पर रही। दिव्या, चांदनी, जिया, शिवानी, सांची,  कुसम, दुर्गा व गौरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। चम्मच दौड़ में चांदनी ने प्रथम और त्रिषा ने दूसरा स्थान हासिल किया।अरमीना,साहिमा, तराना, सारमीन, कैफा, नीतू ,  और निशा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। तीन टांग दौड़ में चांदनी वेद तृषा की जोड़ी प्रथम रही। सनम व मौसीना, दिव्या व सांची, तराना व मकसूम की जोड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अध्यापकों ने शिक्षक के क्षेत्र में विचारों का आदान प्रदान किया और विद्यार्थियों को स्कूल पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब की सैर कराई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *